चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में बहुमत मिलने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चितौड़गढ़ द्वारा कलेक्ट्री चौराहे पर जश्न मनाया गया। भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल मे प्रचंड जीत पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चौराहे पर एकत्रित हुए जहां ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव शुरू कर दिया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर आसमान को रोशनी से भर दिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्टीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व मे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली का परिणाम बताया। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि यह विजय देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भाजपा आने वाले समय में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को गति देती रहेगी और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जश्न के दौरान पूरे कलेक्ट्री चौराहे पर उत्सव जैसा माहौल रहा। इस अवसर पर मिठ्ठु लाल जाट, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह राव, सागर सोनी, सुधीर जैन, गोवर्धन जाट, डॉ आई एम सेठिया, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, मनोज पारीक, नंद किशोर लौहार, अनिल इनाणी, शैलेन्द्र झंवर, रामगोपाल ओझा, प्रिंस शर्मा, छोटु सिंह शेखावत, घनश्याम लोट, राजकुमार सुखवाल, आशिष सिकलीगर, भूपेन्द्र सिंह, भरत जागेटिया, आशिष शर्मा, दिनेश शर्मा, पीयूष काबरा, संजय सुहालका, गोपाल नीलमणि, सुधा जागेटिया, राजन माली, रेणु मिश्रा, प्रेमलता गोस्वामी, राजकुमारी सिंहला, अर्जुन बैरवा, प्रमोद राजपुरोहित, आशिष सिकलीगर, रतन जाट, अविनाश शर्मा, देवकिशन जाट, हरीश गुरनानी, शेखर शर्मा, कांतिलाल सोनया, लाल सिंह डुडी, देवराज रजक, अर्जुन गिल, सुनील रजक, दिलिप सेन आदि उपस्थित रहे।
विधायक कार्यालय पर मनाया जीत का जश्न :
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव की सोमवार को मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। सोमवार को विधायक कार्यालय पर बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बडी एलईडी पर मतगणना का रूझान देखते रहे। मतगणना के दौरान पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पूर्ण बहुमत की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को बंगाली रसगुल्ला खिलाकर जीत की बधाई दी। विधायक आक्या ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास विजन की जीत बताया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत प्रत्येक क्षैत्र में प्रगति कर रहा है। इन प्रदेशो की जनता ने मोदी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त दिलाई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, अनिल ईनाणी, शेलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, रवि विराणी, गिरीश दिक्षीत, सोहनलाल आंजना, रामप्रसाद बगेरवाल, पिंटु मीणा, विनीत तिवारी, कालु सेन, गोपाल जाजु, कुलदीप शर्मा, महेन्द्र सिंह, रवि बैरागी व हर्षद दशोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

