उदयपुर : विश्व मातृत्व दिवस पर मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम सेक्टर 14 में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के तत्वावधान में वृक्षम नारी सम्मान सम्मान समारोह किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया ने मां के चरणों में समस्त तीर्थो का पुण्य समाहित है।
वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा ने संस्थान की 5 साल की पर्यावरण गतिविधियों का और वृक्ष की महत्वता मौजूदा परिपेक्ष में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ मातृ शक्ति कमला शर्मा, प्रभाबेन पारिक और शालिनी उपाध्याय द्वारा तारा संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष कल्पना गोयल को वृक्षम नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

