द्वारकाधीश मंदिर में चोरी का खुलासा, एक अभियुक्ता गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। चामटीखेड़ा स्थित द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 29-30 अप्रैल की मध्य रात्री में अज्ञात चोरो द्वारा शहर के चामटीखेडा में द्वारकाधीश मन्दिर का ताला तोड़कर मन्दिर से चांदी का छत्र, वैकुण्ठी व गाय चोरी करने की घटना हुई, जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त घटना में वांछित अभियुक्ता काजल गाडरी उर्फ मनीषा पूत्री ईश्वरलाल गाडरी निवासी उचनार खुर्द थाना कपासन हाल सेगवा हाउसिंग बोर्ड थाना सदर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता काजल गाडरी के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त अल्टो कार को जप्त किया गया। अभियुक्ता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फतेह नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अभियुक्ता को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में फरार एक आरोपी की तलाश जारी है।

Creative from India to the World