चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। मानव जल सेवा संस्थान के तत्वाधान में की जा रही रेलवे यात्रियों की जल सेवा मे सांसद सी पी जोशी द्वारा अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। सांसद ने कहा कि इस कार्य को करने में सेवादार, जो कि अपने कार्य क्षेत्र में दिनभर कड़ी मेहनत करने के बाद पूरे जोश और उत्साहपूर्ण जल सेवा करते है एवं उनका साथ देने वाले सेवानिवृत्त लोगो की प्रसंसा की। सेवादारों द्वारा जल सेवा के दौरान रखी जा रही स्वच्छता की भी उन्होंने बहुत सराहना की। सांसद ने जल सेवा को एक बड़ा ही पुण्य का कार्य बताते हुए पानी बचाने का भी संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान सदस्य अमित प्रताप सिंह, पी पी सिंह, पुष्पेंद्र डांगी, मयंक, महेश अग्रवाल, अजय तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

