उदयपुर : बांसवाड़ा से उदयपुर ट्रांसफर हुए डीएसपी गोविंद सिंह राजपुरोहित की ज्वाइनिंग पर विरोध बढ़ने के बाद फिलहाल रोक लगा दी गई है। इनके उदयपुर ट्रांसफर होने पर स्व. कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने विरोध जताया। बुधवार को यश तेली समाज के लोगों के साथ आईजी गौरव श्रीवास्तव से मिले और डीएसपी गोविंद सिंह की जॉइनिंग उदयपुर जिले में नहीं किए जाने की मांग की।
यश तेली ने बताया कि मेरे पिताजी के हत्याकांड के समय गोविंद सिंह धानमंडी सीआई थे। हत्या से पूर्व मेरे पिताजी ने थाने जाकर सीआई से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन इन्होंने सुनवाई नहीं की। बल्कि दोनों पक्षों में समझौता करवाकर मामला रफा-दफा करवा दिया जिसके बाद मेरे पिताजी की हत्या कर दी गई। हमने इनके ट्रांसफर रोकने की मांग की।

