आबकारी आयुक्त के निर्देशन में जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी

प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट
उदयपुर।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जयपुर में एक स्कॉर्पियो चार पहिया वाहन से फोर सेल इन हरियाणा इंपोर्टेड आईएमएफएल मदिरा की 20 पेटियों में 198 बोतल जब्त की गई। इसी कार्रवाई के अनुसंधान की कड़ी में जयपुर के आदर्ष नगर राजापार्क में रिहायशी मकान से भी फोर सेल इन हरियाणा विभिन्न ब्रांड की 20 बोतल इंपोर्टेड आईएमएफएल मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। प्रदेश में अन्य जिलों में भी अवैध मदिरा पर कार्रवाई कर अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत जयपुर में जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम शर्मा एवं उपायुक्त ज्ञान प्रकाश मीणा के निर्देशानुसार आबकारी अधिकारी लखन व्यास के सुपरविजन में पीओ नरेन्द्र सिंह सांजू द्वारा एक स्कॉर्पियो एन चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर 20 पेटियों में विभिन्न ब्रांड की इंपोर्टेड आईएमएफएल मदिरा की 198 बोतल जब्त की गई। जब्त मदिरा फोर सेल इन हरियाणा एवं हरियाणा एक्साइज होलोग्राम सहित बरामद करते हुए नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया। मौके से अभियुक्त दीपक विश्नोई निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दीपक विश्नोई से प्रारंभिक अनुसंधान के आधार पर जयपुर के आदर्श नगर राजा पार्क में गुरदीप सिंह उर्फ सोनू सरदार के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। उक्त मकान से भी फोर सेल इन हरियाणा विभिन्न ब्रांड की 20 बोतल इंपोर्टेड आईएमएफएल मदिरा बरामद करते हुए मौके से मनु कुमार निवासी मधेपुरा बिहार को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में जगदीश विश्नोई एवं गुरदीप सिंह उर्फ सोनू सरदार वांछित है एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में जमादार गौरव सिंह, सिपाही हर्ष वषिष्ठ, रामेष्वर लाल एवं रिंकू चैधरी की सक्रिय भूमिका रही।
प्रदेष के पाली जिले के आबकारी थाना सोजत द्वारा आरपीएफ टीम मारवाड़ जंक्षन के साथ संयुक्त कार्रवाई में बरेली एक्सपे्रस टेªन से बीआईओ मदिरा की 54 बोतल जब्त कर अभियोग दर्ज किया। हनुमानगढ़ के सूरेवाला, पन्नीवाली, फतेहपुर में दबिष की कार्रवाई में 500 लीटर वाॅष सहित 2 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।