अरबन बैंक निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा)। अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें रजत जयंती वर्ष में जारी की गई एमएसएमई, ई वाहन क्रय, ग्रुप फाइनेंस ऋण योजना के तहत बड़े औद्योगिक समूह और राजकीय कार्यालय जिसमें दस से अधिक कर्मचारी काम करते हो उनको न्यूनतम ब्याजदर पर ऋण उपलब्ध कराना, अंशधारियों को बायोमैट्रिक से जोड़ना और ग्राहकों को व्हाट्सएप बैंकिंग उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक सहित अन्य अतिथियों द्वारा जारी की गई योजनाओं की क्रियान्विति शीघ्र ही करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया ताकि लघु उद्यमियों, बड़े व्यवसायियों, ई वाहन क्रेताओं और ग्रुप फाइनेंस के तहत ऋण की त्वरित उपलब्धता न्यूनतम ब्याजदर पर हो सके और व्यवसाय वृद्धि को नया आयाम प्रदान किया जा सके। बैठक में अंशधारियों को आमसभा में घोषित दस प्रतिशत लाभांश वितरण भी शीघ्र ही किया जाने का भी निर्णय किया गया। बैंक के महाप्रबंधक जनसंपर्क जे पी जोशी के अनुसार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानघना निदेशक दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, वृद्धि चंद कोठारी, कल्याणी दीक्षित, बाबर मल मीणा, बालकिशन धुत, दीप्ति सेठिया, नितेश सेठिया, प्रबंध निदेशक डॉ वंदना वजीरानी के सानिध्य में सम्पन्न बैठक में बैंक अध्यक्ष डॉ सेठिया ने राजतजयंती वर्ष में पधारे अतिथियों, ग्राहकों और सदस्यों द्वारा प्रदत्त सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही प्रधान कार्यालय निर्माण प्रगति, रिजर्व बैंक द्वारा निदेशकों लिए उदयपुर में आयोजित बैठक, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, स्टाफ बैठक आयोजन सहित रजत जयंती वर्ष में हुई व्यवसाय वृद्धि की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसका आवश्यक अनुमोदन भी किया गया। प्रबंध निदेशक डॉ वजीरानी ने वित्तीय लेखा विवरणियों का समयबद्ध प्रकाशन, सदस्यों की केवाईसी, ऋण वसूली और एनपीए ऋण खाते की रिपोर्ट सहित ऋण स्वीकृतियों का विवरण प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन किया गया। बैठक में विनियोग, शाखाओ की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए श्रेणीवार बैठक का आयोजन करने, आगामी सितंबर माह तक पुराने ऋण ग्राहकों से वृहद संपर्क अभियान सहित शाखावार व्यवसाय वृद्धि की योजनाओं को भी अंतिम रूप देते हुए समयबद्ध क्रियान्विति का निर्णय किया गया।
उपलब्धियों पर निदेशक मंडल द्वारा सम्मान
प्रबंध मंडल सदस्य आदित्येन्द्र सेठिया के समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बेस्ट बैंक अवॉर्ड, बेस्ट चेयरमैन अवार्ड, बेस्ट एमडी अवार्ड मिलने पर निदेशक मंडल सदस्यों ने बैंक अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया, एमडी डॉ वंदना वजीरानी और आदित्येन्द्र सेठिया का उपरना पहना कर अभिनंदन कर बेस्ट बैंक अवॉर्ड पर हर्ष व्यक्त करते हुआ इसे ग्राहकों, सदस्यों और स्टाफ जन के विश्वास का प्रतीक बताया। निदेशक मंडल सदस्यों ने गांधीनगर स्थित प्रधान कार्यालय निर्माण कार्य का भी प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

Creative from India to the World