उदयपुर : हिंदुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय में जनसम्पर्क विभाग से 34 वर्ष 2 माह के कार्यकाल के उपरांत शिवनारायण मौर्य सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर हिंदुस्तान ज़िंक के सीएचआरओ मुनीश वासुदेव, हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन मैत्रेयी सांखला, मनोज शर्मा, पीयूष वर्डीया यूनियन के पदाधिकारी नारायणलाल शर्मा, कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से प्रधुम्न सोलंकी, मुकेश मूंदड़ा सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मौर्य को साफा, उपरणा एवं माला से भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर मुनीश वासुदेवा ने कहा कि शिवनारायण मौर्य हमेशा समय और अपने कार्य के पक्के रहे हैं। उनका हँसमुख चेहरा और मृदुभाषी व्यवहार सदैव याद रहेगा। उन्होंने मौर्य को कंपनी के लिए दिए अमूल्य 34 वर्ष के योगदान के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मैत्रेयी साँखला, नारायण लाल शर्मा, प्रधुम्न सोलंकी और मुकेश मूंदड़ा ने मौर्य के साथ कार्यकाल को याद किया एवं उनसे सीखे कार्य के लिए साधुवाद दिया।

