चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। अखिल भारतीय आईपीएससी फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर 14 बालिका वर्ग का उद्घाटन समारोह बुधवार को सैनिक स्कूल में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव ंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक विकास चंद्रप्रकाश गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य अतिथि ने सैनिक के स्कूल वाईस कैप्टेन कैडेट करन जोहरर के नेतृत्व में आयोजित मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके साथ ही स्कूल वाइस कैप्टन द्वारा सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्सए राय हरियाणा, संस्कार वैली स्कूल भोपाल मध्य प्रदेश, सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर मध्यप्रदेश, हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेट तेलंगाना, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़, पाइन ग्रोव स्कूल सोलन एवं विद्या देवी जिंदल स्कूलए हिसार हरियाणा सहित कुल सात स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को हुए उद्घाटन मैचों में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं पाइन ग्रोव स्कूलए सोलन के मध्य हुए मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने पाइन ग्रोव स्कूलए सोलन को 6-1 से हराया। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्सए राय हरियाणा एवं संस्कार वेली स्कूल भोपाल मध्य प्रदेश के मध्य हुए मुकाबले में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्सए राय हरियाणा ने संस्कार वेली स्कूल भोपाल को 1-0 से हराया। सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेट को 3-0 से हराया।

