यातायात नियमों के पालन से मृत्युदर में कमी संभव

उदयपुर। बढ़ते एक्सिडेंट पूरे भारत के लिए चिंता का विषय हैं। वर्तमान समय में अस्पतालों की इमरजेंसी में आने वाले ट्रॉमा के मरीजों का सर्वें करे तो स्थिति चिंताजनक हो जाती है। यह जानकारी पारस जे. के. हॉस्पिटल की पॉली ट्रॉमा टीम के वरिष्ठ विशेषज्ञ न्यूरो व स्पाइन सर्जन डॉ. अजीत सिंह, न्यूरो व स्पाइन सर्जन डॉ. अमितेन्दु शेखर तथा ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. आशिष सिघंल ने विश्व ट्रॉमा दिवस पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में दी।
डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि उदयपुर व आसपास के क्षेत्र से प्रतिदिन ट्रॉमा मरीज आते हैं। अधिकतर ट्रॉमा के मामले रोड़ एक्सिडेंट के कारण होते हैं जो यातायात नियमों की अवहेलना से होते हैं। इसमें वाहन चलाते समय फोन पर बात करना, रोंग साईड वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाना आदि प्रमुख कारण हैं। इन रोड़ एक्सिडेंट में अधिकतर राहगीर, बाईक व साईकिल सवार शिकार होते हैं। ऐसे में यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करने लगे तो मृत्युदर में काफी हद तक कमी संभव है।
डॉ. अमितेन्दु शेखर ने बताया कि देश में प्रत्येक दो मिनट में एक रोड़ एक्सिडेंट होता है। इसमें कई लोग अपनी जान गवाते हैं तो कई विकलांगता के शिकार हो जाते हैं। इस कारण सभी को ट्रॉमा के मामलों को कम करने कि दिशा में सकारात्मक प्रयास करने चाहिएं। डॉ. आशिष सिघंल ने बताया कि रोड़ एक्सिडेंट में जान जाने का मुख्य कारण हैड इन्जिरी है, जो कि अधिकतर हेलमेट का प्रयोग नहीं करने से होती है। विश्व ट्रॉमा दिवस पर सभी को प्रतिज्ञा करनी चाहिये कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर समय पर अस्पताल पहुंचायेंगे।
पारस जे. के. हॉस्पिटल के फैसेलिटी डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि ट्रॉमा के उपरान्त मरीज को ऐसे मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ले जाना चाहिये जहां सभी सुविधायें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सके क्योंकि ऐसे समय में मरीज को शुरुवाती गोल्डन ऑवर जो कि आधे से एक घंटे के दौरान होता है, उपचार मिल जाता है, तो उसकी जान बचने की संभावनायें बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि पारस जे. के. हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग में साउथ राजस्थानवासियों के लिए सभी प्रकार के ट्रॉमा का उपचार करने के लिए अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है जो मेडिकल व सर्जिकल उपचार उपलब्ध करवाती है। हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण, न्यूरो साईन्स, पेट, आंत व लिवर रोग जैसी विशेषज्ञ सेवाओं के साथ पैथ लैब, रेडियोलॉजी, दवाइयां आदि सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे 24 घंटे उपलब्ध हंै।

Related posts:

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल नंद घरों की संख्या अब 15 राज्यों में 8,000 से अधिक

पांच माह के बच्चे के सिर की गांठें व सिर में भरे पानी का सफल ऑपरेशन

HDFC Bank signs MoU with Indian Air Force and CSC

उदयपुर जिंक सिटी में होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए रजिस्टेªशन शुरू

वेदांता द्वारा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण प्रारंभ

कोटक म्यूचुअल फंड ने एसआईपी, एसटीपी और एसडब्ल्यूपी के लिए  स्मार्ट सुविधा की शुरुआत की

राजस्थान, भारत का अगला औद्योगिक पावरहाउस - अनिल अग्रवाल, चेयरमैन वेदांता समूह

FedEx Survey Shows Indian SMEs Believe Growth in E-Commerce to Continue, Even as COVID Restrictions ...

जिंक द्वारा जावर क्षेत्र के 28 गावों में स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल वेन का शुभारंभ

ओकी एलईडी टीवी की उच्च गुणवत्ता वाली रेन्ज राजस्थान में लॉंच

सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने दिलीप साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Upamanyu Chatterjee’s book Lorenzo Searches for the Meaning of Life wins the 7th JCB Prize for Liter...