गीतांजलि हॉस्पिटल में डॉ. हेमंत जैन व डॉ. साहिल गुप्ता की वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सदस्यों संग बैठक

उदयपुर। गीतांजलि हॉस्पिटल में जीआई सर्जन डॉ. हेमंत जैन एवं लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता ने महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सदस्य भंवर सेठ एवं संस्थान के विशेष सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार ने बताया कि गीतांजलि हॉस्पिटल में पेट, आंत एवं लिवर संबंधी रोगों के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों के लिए नियमित ओपीडी के साथ-साथ ऑफलाइन एवं ई-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ परामर्श का विकल्प भी मौजूद है, जिससे दूर-दराज़ के मरीज भी लाभान्वित हो सकें।
बैठक में मुख्य रूप से गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर एवं जयपुर में निकट भविष्य में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके लिए आवश्यक तैयारियों एवं कार्ययोजना पर भी विस्तार से विमर्श किया गया। साथ ही, उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय लिवर उपचार एवं ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Creative from India to the World