गीतांजलि विश्वविद्यालय द्वारा श्रीमती सरिता जैन को पीएच.डी. की उपाधि

उदयपुर। गीतांजली यूनिवर्सिटी के चिकित्सा विज्ञान संकाय में श्रीमती सरिता जैन को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। श्रीमती जैन ने अपना शोध कार्य डॉ. अनामिका व्यास, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।

Creative from India to the World


श्रीमती जैन के शोध का विषय “दक्षिणी राजस्थान के तृतीयक चिकित्सा शिक्षण अस्पताल में कार्बापेनेमेज उत्पादक एंटरोबैक्टरेलीज का फेनोटाइपिक एवं जीनोटाइपिक पहचान” रहा। यह शोध कार्य कार्बापेनेमेज उत्पादक एंटरोबैक्टरेलीज की पहचान तथा उनके प्रतिरोधी गुणों के अध्ययन पर केंद्रित रहा, जो संक्रमण नियंत्रण, उपयुक्त उपचार एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है।