खरडेश्वर महादेव में तीन क्विंटल खीर वितरित

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदडा)। खरडेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोम प्रदोष होने के चलते मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा जो देर रात तक जारी रहा। सोम प्रदेश के मौके पर खरडेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार कर सांयकाल महा आरती के बाद 3 क्विंटल खीर, 5 क्विंटल केले और 51 किलो मावे का प्रसाद वितरित किया गया।
भजन संध्या में माही और विधि ने समां बांधा :
खरडेश्वर महादेव में धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में सावन के दूसरे सोमवार पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन प्रवाहिका माही जोशी और विधि शर्मा ने महादेव के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भाव विभोर होकर थिरकते नजर आए। भजन संध्या में गायक अभिनंदन काबरा, अभिषेक मूंदड़ा ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।
16 अगस्त को शाही सवारी :
खरडेश्वर महादेव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आगामी 16 अगस्त खरडेश्वर महादेव की शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। खरडेश्वर महादेव के अभिषेक के बाद साय 6ः30 बजे गांधी चौक से शाही सवारी निकाली जाएगी, जो सदर बाजार, गोलप्याऊ चौराहा, सुभाष चौक, राणा सांगा बाजार होते हुए शाही सवारी पुनः खरडेश्वर महादेव पहुंचोगी, जहां महा आरती की जाएगी, मंदिर पहुंचने पर आतिशबाजी भी की जाएगी। शाही सवारी में ऊंट घोड़े 51 ढोल और स्वर लहरिया बिखेरते बैंड बाजे साथ होंगे, मार्ग में इत्र वर्ष भी की जाएगी। खरडेश्वर महादेव में सावन के तीसरे सोमवार को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। 56 भोग की खास बात यह है कि श्रद्धालु अपने घर से व्यंजन बनाकर महादेव को भोग धरा सकेंगे। खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के देवराज साहू ने बताया कि मंदिर में छप्पन भोग की पर्ची भी रखी गई है, जहां श्रद्धालु पर्ची में लिखे हुए व्यंजन का भोग लाकर धरा सकते हैं। विगत चार वर्षाे से श्रद्धालु अपने घर से ही बने व्यंजन लाकर भोग लगाते हैं और वही प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता हैं। सावन के तीसरे सोमवार को ही सांयकाल 8 बजे इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भाट की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। गायक सवाई भाट की भजन संध्या के लिए मंदिर कमेटी द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है।

Creative from India to the World