उदयपुर : सूरजपोल दादावाड़ी में आध्यात्मिक चातुर्मास की श्रृंखला में श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक का आयोजन प्रवचन प्रभाविका,प.पू . रतन सुता विदुषी साध्वी डॉ विद्युत प्रभा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 6 की पावन निश्रा में संपन्न हुआ।
उदयपुर की जानी मानी सुश्राविका, धर्मसंघमाता स्व. श्रीमती जतन बाई धर्मपत्नी श्री विजय सिंह सिंघवी की पुण्य स्मृति में सुनील-नीना, शशांक-दीप्ति, अनुभव-प्रज्ञा, दर्श, प्रभव,एवं सिंघवी परिवार ने मूलनायक परमात्मा वासुपूज्य भगवान के अभिषेक तथा संपूर्ण पूजा विधान एवं पश्चात् स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया। पूजा विधान में सैकड़ों धर्मानुरागियों तथा प्रतिदिन आने वाले श्रावक-श्राविकाओं के अलावा बाहर से आये अतिथियों ने भी उल्लास पूर्वक भाग लिया।
ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष राज लोढ़ा, शैलेन्द्र लोढ़ा , भगवतसिंह सुराणा, डॉ. बी. एल. दलाल, भंवर दोशी, मनोहरसिंह बापना, दिलीप सिरोया, गजेन्द्र भंसाली, गजेन्द्र चौधरी, सुभाष महात्मा, संजय खिमावत, गौरव कोठारी, विकास सुराणा, हेमलता नाहर , माया सिरोया, ऋतु पारिख, मंजू पितलिया, कविता खिमावत, सुषमा नाहर आदि उपस्थित रहे।
खरतर गच्छ संघ, ट्रस्ट मंडल एवं सिंघवी परिवार की ओर से जावरा से आये विधिकारक जितेंद्र जैन एवं सभी लोगों का आभार अभिनंदन व्यक्त किया गया।
श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक का आयोजन
