प्रभुलाल की कृति का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चयन

उदयपुर : अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘9वीं ग्राफिक आर्ट बिनाले ऑफ सेकलरलैंड, रोमानिया ‘ में सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के शोधार्थी प्रभुलाल की दो कृतियों का चयन हुआ है । उक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में 71 देशों के 1033 कलाकारों द्वारा 2192 प्रविष्टियां भेजी गई जिसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की चयन समिति ने परखा और मात्र 277 कृतियों का चयन प्रदर्शनी के लिए किया। इसमें प्रभुलाल की दो कृतियों ‘बिहाइंड द कर्टेल” और ” इन टू माइंड्स” का चयन हुआ है जिसमें प्रभुलाल ने अपनी बचपन की पारिवारिक स्मृतियों को अपनी विशेष शैली में उकेरा है। ये कृतियां काष्ठ छाप चित्र तकनीक से बनाई गई है। 30 सितंबर को रोमानिया में चयनित चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व भी प्रभुलाल को दो बार राज्य कला पुरस्कार और इसी साल इंडियन एकेडमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स अमृतसर में भी पुरस्कृत किया गया है।

Creative from India to the World