पीएच.डी. वाइवा सफलतापूर्वक पूर्ण, नीतू सेन ने हासिल की शैक्षणिक उपलब्धि

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के शिक्षा विभाग की शोधार्थी नीतू सेन ने अपने पीएच.डी. शोध कार्य का वाइवा-वॉइस सफलतापूर्वक पूर्ण कर महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. सरिता जैन के निर्देशन में पूर्ण किया।
नीतू सेन के शोध का विषय “राजस्थान राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित विभिन्न सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं इनके प्रति शिक्षकों की अभिरुचि” रहा।


शोध के अंतर्गत राजस्थान राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIETs) में संचालित विभिन्न सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता तथा इन कार्यक्रमों के प्रति शिक्षकों की अभिरुचि का अध्ययन किया गया। शोध में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, प्रभावशीलता तथा शिक्षकों की अभिरुचि से संबंधित विभिन्न पक्षों का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित रूप से अध्ययन किया गया।
वाइवा-वॉइस के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने नीतू सेन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और अकादमिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।