योनेक्स सनराइज राजस्थान स्टेट बैडमिंटन सब जूनियर अंडर 17 चैंपियनशिप का शुभारंभ

उदयपुर :  योनेक्स सनराइज राजस्थान स्टेट बैडमिंटन सब जूनियर अंडर 17 चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हुआ। आयोजन सचिव सुधीर बख्शी ने बताया इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों से 450 प्रतियोगिता भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता लव कुश स्टेडियम और चावत स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित  की जा रही है। शनिवार को 190 क्वालिफाईंग राउंड खेले गए  जिसमें बॉयस 17 वर्ग सिंगल में प्रांशुल ने प्रदुमन सिंह को 15-3, 15-1, तनुज महावर ने दर्शील को 15-6, 15-17,  15-7 से,  रेयांश भारद्वाज ने साहिल को 15-9, 15-17, 16-14 से, तन्मय ने ईश्वर को 15-12, 15-10 से, हर्षवर्धन ने हर्षवर्धन पूनिया को 15-10, 9-15, 18-16, गर्ल्स वर्ग में हर्षिता ने फ़लक को 15-7, 15-11 से, दिव्यांशी ने संस्कृति को 15-9, 15-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
संघ के उपाध्यक्ष भगवान वैष्णव ने बताया रविवार को  क्वालीफाई राउंड के आखिरी चरण के मुकाबले खेले जाएंगे। जिसके विजेता सोमवार खेले जाने वाले मुख्य ड्रॉ में खेलेंगे। रविवार को मुख्य राउंड के ड्रॉ शाम 5 बजे लव कुश स्टेडियम में डाले जाएंगे।