वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर : वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनंत प्रकाश गुप्ता एवं अतिथिगण डॉ. के.सी. गुप्ता, डॉ. विजय सिंह रावत, जय प्रकाश त्यागी, डॉ. भरत पाराशर तथा डॉ. राम मीणा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। स्वागत भाषण दिव्या आत्रे द्वारा दिया गया, जबकि मंच संचालन तमन्ना के निर्देशन में अंजलि पटेल एवं प्रेम पाटीदार ने किया।
कॉलेज फैकल्टी अमन वशिष्ठ, पार्थ पटेल, पीयूष शर्मा, रौनक जैन एवं यश जैन का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर यश जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिनमें मिस्टर पॉपुलर तनिष्क, मिस पॉपुलर अनीता, मिस्टर परफेक्ट ध्रुवराज, मिस परफेक्ट रिंपल, मिस्टर हैंडसम अंकुश, मिस ब्यूटीफुल निकिता, मिस्टर वेल ड्रेस्ड मनोज, मिस वेल ड्रेस्ड अंजली, मिस्टर सृजन 2.0 दिव्यांश एवं मिस सृजन 2.0 पायल कुमारी शामिल रहे।
साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, सीईओ शीतल अग्रवाल, प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन एवं डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कनुप्रिया तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनंत प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह सांस्कृतिक उत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत एवं संस्कारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति के सदस्य पीयूष शर्मा, अमन वशिष्ठ, तमन्ना, यश जैन, दिव्या अत्रे, पार्थ पटेल एवं रौनक जैन सहित सहयोगी कर्मचारियों और वरिष्ठ विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की।
उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। अंत में उन्होंने सभी दर्शकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांस्कृतिक उत्सव के समापन की घोषणा की।

Creative from India to the World