राजमहल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की डेढ़ घंटे मुलाकात

मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और मेवाड़- उड़ीसा के रिश्तों पर हुआ मंथन
उदयपुर :
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आमंत्रण पर गुरुवार को दोपहर 2:02 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजमहल उदयपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजमहल आगमन पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरानुसार स्वागत कर आभार प्रकट किया। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह का भी आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी के साथ राजमहल पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की भी अगवानी की गई।

इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, राणा सांगा सहित मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के त्याग, बलिदान, शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर करीब डेढ़ घंटे तक मंथन हुआ। डॉ. लक्ष्यराज सिंह और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच मेवाड़ और उड़ीसा के रिश्तों पर भी चर्चा हुई। क्योंकि, राष्ट्रपति द्रौपदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः उड़ीसा की निवासी हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव उड़ीसा की वर्तमान भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सासू मां संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से लगातार 5वीं बार भाजपा की सांसद हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, डिप्टी सीएम कनकवर्धन और सांसद संगीता की इकलौती बेटी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 3:34 बजे राजमहल से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक के लिए रवाना हुईं। इस दौरान ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा भी मौजूद थे।

Related posts:

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का...

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट सम्बद्ध प्रमुख शक्ति स्थल

कोकिला बेन अंबानी ने किये श्रीजी प्रभु के भोग आरती की झांकी के दर्शन

गर्दन व पीठ की बड़ी लाइपोमा (गांठ) का सफल ऑपरेशन

महावीर जयंती पर बेदला में निकली शोभायात्रा

डॉ. हर्षा कुमावत बनी असिस्टेंट गवर्नर

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने जीते मुकाबले

वार्षिक एम्पॉवर यू कार्यक्रम सम्पन्न

जिंक कौशल केंद्र से कुशल होकर, रोजगार से जुड़ रहे युवा

पिम्स हॉस्पिटल उमड़ा में नवजात की गंभीर बीमारी की सफल सर्जरी

स्व. बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

76वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *