उदयपुर : राजस्थान स्टेट बैडमिंटन सब जूनियर अंडर 17 चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उदयपुर के हरमन पंडित ने तीन वर्गों में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और कई मुकाबले रोमांचक रहे।
आयोजन सचिव सुधीर बख्शी ने बताया कि प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक एकल वर्ग में हरमन पंडित ने अक्षत शेखावत को 15-10, 15-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं मिश्रित युगल वर्ग में हरमन पंडित और अद्विका शर्मा की जोड़ी ने भव्या घोष और तुहिन बादल की जोड़ी को 18-16, 12-15, 15-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। हरमन पंडित के तीन वर्गों में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने से उनके शानदार प्रदर्शन की चर्चा रही।
बालक एकल वर्ग में अंशुमान चौधरी, कंदर्प शर्मा, हरमन पंडित, गर्वित बरवार, दिव्यांश तोमर, श्रेयांश चौधरी, देवाशीष प्रजापत और वयम लांबा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दिव्यांश तोमर और जतिन बेनीवाल के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें तोमर ने 20-18 के निर्णायक गेम में जीत दर्ज की।
बालिका एकल वर्ग में रितिका झमनानी, पद्मजा सिंह, काव्या जोशी, ओजस्विता दुबे, जोशिका प्रजापत, लक्षिता भारद्वाज, नेहल सिसोदिया और देशना जैन ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
मिश्रित युगल वर्ग में हरमन पंडित-अद्विका शर्मा, कान्हा गुर्जर-ओजस्विता दुबे, कंदर्प शर्मा-देशना जैन, रुद्राक्ष मिड्ढा-दानिका करेल, युवराज सिंह शेखावत-खुशी शर्मा, मानस गहलोत-लक्षिता भारद्वाज, तनिष्क शर्मा-काव्या चौधरी तथा दर्शिल नायर-मानसी सैनी की जोड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका युगल वर्ग में आराध्या जोधा-देशना जैन, बृंदा लखियानी-विधि चिताले, जोशिका प्रजापत-पद्मजा सिंह, अदा वर्मा-मानसी सैनी, काव्या जोशी-लक्षिता भारद्वाज, खुशी शर्मा-यशविता मेवाड़ा, काव्या चौधरी-मिराया फागेरिया तथा अद्विका शर्मा-दानिका करेल की जोड़ियों ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।
सयुक्त सचिव चांद चावत ने बताया कि बुधवार को क्वार्टर फाइनल के मैच सुबह 9:30 बजे से और सेमीफाइनल मैच शाम 4 बजे शुरू होंगे।
उदयपुर के हरमन पंडित तीन वर्गों के क्वार्टर फाइनल में
