उदयपुर। गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर ने गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार एवं पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रतिष्ठित पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद बैरवा ने गीतांजली हॉस्पिटल में एसोसिएट प्रोफेसर, सीनियर कंसल्टेंट एवं पीआईसीयू इंचार्ज के रूप में कार्यभार संभाला है।
डॉ. बैरवा को पीडियाट्रिक्स एवं पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे एमडी पीडियाट्रिक्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा प्रतिष्ठित नारायण हृदयालय, बेंगलुरु से एफएनबी -पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर की विशेषज्ञता प्राप्त कर चुके हैं। गंभीर एवं जटिल बाल चिकित्सा आपात स्थितियों के प्रबंधन में उनकी विशेष दक्षता है।
डॉ. बैरवा को गंभीर ए.आर.डी.एस, विभिन्न प्रकार के शॉक, जटिल पॉलीट्रॉमा एवं अन्य लाइफ-थ्रेटनिंग कंडीशंस के उपचार में व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में गीतांजली हॉस्पिटल का पीआईसीयू गंभीर अवस्था में आने वाले बच्चों को विशेषज्ञ एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के लिए और अधिक सक्षम होगा।
गीतांजली हॉस्पिटल का पीआईसीयू 14 बेड, 6 वेंटिलेटर, एचएफएनसी मशीनों और बेडसाइड मल्टी-पैरामीटर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसके अलावा बेडसाइड अल्ट्रासाउंड की सुविधा गंभीर मरीजों में तत्काल चिकित्सकीय निर्णय लेने में सहायक है। पीआईसीयू में सीआरआरटी, प्लाज़्मा एक्सचेंज एवं हाई-फ़्रीक्वेंसी ऑस्सिलेटरी वेंटिलेशन (एचएफओ) जैसी उन्नत क्रिटिकल केयर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अनुभवी चिकित्सकों की 24×7 उपलब्धता तथा विभिन्न पीडियाट्रिक सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के सहयोग से बच्चों को व्यापक एवं मल्टीडिसिप्लिनरी उपचार प्रदान किया जाता है। डॉ. रमेश चंद बैरवा के विशेषज्ञ नेतृत्व और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ गीतांजली हॉस्पिटल ने उदयपुर एवं दक्षिण राजस्थान में बच्चों के लिए उन्नत एवं जीवनरक्षक पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर सेवाओं को नई दिशा देने की पहल की है।
गीतांजली हॉस्पिटल में वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद बैरवा ने संभाली जिम्मेदारी, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है पीडियाट्रिक आईसीयू
