उदयपुर में विशेष ऑस्टियोपैथी चिकित्सा शिविर 5 एवं 6 सितंबर को

उदयपुर। पिम्स मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, उदयपुर में 5 एवं 6 सितंबर 2026 को दर्द एवं मांसपेशियों-जोड़ों से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए विशेष ऑस्टियोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जोधपुर के प्रसिद्ध ऑस्टियोपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नंदकिशोर पाराशर एवं उनकी विशेषज्ञ टीम मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेगी।
शिविर में कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल समस्या, स्लिप डिस्क, साइटिका, घुटने एवं जोड़ों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, स्पॉन्डिलाइटिस तथा मांसपेशियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। शिविर में ऑस्टियोपैथी चिकित्सा में शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों एवं हड्डियों की कार्यप्रणाली पर ध्यान देते हुए विभिन्न मैनुअल तकनीकों के माध्यम से उपचार किया जायेगा।
पिम्स मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, 2ए, मीरानगर, 100 फीट रोड, उदयपुर पर  शिविर सुबह 9 से दोपहर 1 एवं शाम 3 से 5 बजे तक आयोजित होगा। पंजीकरण शुल्क मात्र  100 रूपये रखा गया है। पंजीकरण 7766807766 नंबर पर कराया जा सकता है।