उदयपुर : पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), उमरड़ा, उदयपुर में “नागरिकों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां” विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ एनाटॉमी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. इंद्र वर्धन त्रिवेदी, पूर्व कुलपति, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए नागरिकों के संवैधानिक एवं सामाजिक दायित्वों, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, अनुशासन, कानून के सम्मान तथा समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. त्रिवेदी ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होता, बल्कि अपने कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत नाहर ने नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा नागरिक अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझता और निभाता है। मौलिक कर्तव्यों का पालन, देश की एकता-अखंडता, भाईचारा, अनुशासन और कानून का सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा को नागरिक दायित्व बनाना चाहिए। ईमानदारी, नैतिकता और सामाजिक संवेदनशीलता से ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। डॉ. प्रशांत नाहर ने सभी विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों से अपने दैनिक जीवन में नागरिक कर्तव्यों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संचालन डॉ. गणेश खेमनार प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ़ एनाटॉमी ने किया। कार्यक्रम में विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. प्रकाश के जी, डॉ. सानिया के, डॉ. रितुभी मेहता, डॉ. अवनीबेन, डॉ. नरेंद्र सैनी, डॉ. राम सैनी, डॉ. मनहित एवं डॉ. नाजिमा ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुरेश गोयल (प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर), डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. चंद्रा माथुर, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. ज्योति तोमर, अमृतलाल सीरोट एवं संस्थान के फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट्स, इंटर्न्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी में जिम्मेदार नागरिकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पिम्स उमरड़ा में “नागरिकों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियां” विषय पर व्याख्यान आयोजित
