वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग उदयपुर में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी आयोजित

उदयपुर। साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, उदयपुर के अंतर्गत वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कनुप्रिया तिवारी, पीजी डीन डॉ. भरत पाराशर सहित विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह रावत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नर्सिंग के विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने फेयरवेल ले रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं बेहतर करियर की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग का प्रदर्शन किया। फ्रेशर विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।