प्रसिद्ध कवि किशन दाधीच की पत्नी श्रीमती प्रभावती का देहावसान

उदयपुर। प्रसिद्ध कवि किशन दाधीच की पत्नी श्रीमती प्रभावती दाधीच का आकस्मिक निधन गत 9 फरवरी को अहमदाबाद में हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। श्रीमती प्रभावती का जन्म जोधपुर में शिक्षित परिवार में हुआ था। उनका विवाह 1977 में श्री किशन दाधीच के साथ हुआ। वे स्नातकोत्तर और शिक्षा स्नातक थीं और वरिष्ठ शिक्षिका के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। वे हॉकी की अच्छी खिलाड़ी रहीं। उनके परिवार ने धीप्रदा, अक्षरा बेटियां हैं। 

शहर में सोमवार को उनकी स्मृति में सभा रखी गईं जिसमें नगर के साहित्यकार डॉ. ज्योतिपुंज, मनमोहन मधुकर, अशोक जैन, रामदयाल मेहरा, डॉ तुक्तक भानावत, डॉ कुंजन आचार्य, डॉ सरिता जैन, मुकेश हिंगड़, राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंतसिंह सोलंकी, प्रो. मंजु चतुर्वेदी, पत्रकार उग्रसेन राव, अर्जुन देथा, बाल साहित्यकार प्रकाश तातेड, रिटायर्ड आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी, रंगकर्मी विलास जान्हवे, नाट्यकर्मी लइक हुसैन, कवि सदाशिव श्रोत्रिय, लेखिका सर्वत खान, विचारक अंनत गणेश त्रिवेदी, प्रो. हेमेंद्र चण्डालिया, विजय प्रकाश विप्लवी, महेश व्यास आदि उपस्थित रहे। सभी ने दाधीच परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

Related posts:

विद्यापीठ - विश्वविद्यालय का 40 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास मनाया

गोटिपुआ में भक्ति के साथ एक्रोबेट से रिझाया भगवान जगन्नाथ को

वेदांता समूह ने कार्बन उत्सर्जन कम करने और ईएसजी सर्वोच्च प्रथाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया

अलसीगढ़ में 150 राशन किट बांटे

न्यू निसान मैग्नाइट को पैसेंजर सेफ्टी के मामले में जीएनसीएपी की तरफ से मिली 5-स्टार रेटिंग

उदयपुर में कोरोना के रोगियों का प्रतिदिन घटता ग्राफ़ उत्साहवर्धक, बुधवार को प्रतिशत घट कर 10.16 हुआ

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित दूसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को अभूतर्पूव सफलता

अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज के सामूहिक विवाह के दो दिवसीय आयोजन 19-20 फरवरी को

हिंदी पखवाड़े में अखिल भारतीय साहित्य परिषद का आयोजन

तीन घंटे चले ऑपरेशन में मरीज करती रही डॉक्टर से बात

एनपीसीआई ने सुरक्षित भुगतान के लिए यूपीआई चलेगा अभियान द्वारा इंडियापेसेफ की शुरुआत की