सुमिता सरोच संभालेंगी उदयपुर पर्यटन विभाग की कमान

उदयपुर। पर्यटन विभाग की वरिष्ठ अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच उदयपुर पर्यटन विभाग की कमान संभालेंगी। पर्यटन विभाग के संयुक्त शासन सचिव के आदेशानुसार सरोच को यह दायित्व मिला है। यह दायित्व मिलने के बाद सरोच ने बताया कि विश्व पटल पर पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले उदयपुर शहर को राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप नई ऊंचाइयां प्रदान करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पर्यटकों के अत्यधिक उत्साह को देखते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों को टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में भी प्रयास करने की बात कही।
 सुमिता सरोच अभी पर्यटन विभाग मुख्यालय जयपुर में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत है  और वर्तमान पद के विरुद्ध कार्य व्यवस्था में क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय उदयपुर में उन्हें नियुक्त किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत आइफा आयोजन के कारण वे 10 मार्च के बाद उदयपुर का कार्यभार संभालेंगी।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पर्यटन सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुमिता पहले भी उदयपुर में अपनी सेवाएं दे चुकी है। सुमिता के दीर्घकालिक अनुभवों का लाभ उदयपुर पर्यटन विकास में मिलेगा।

Related posts:

प्रधानमंत्री की मंशा और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने बदली किसानों की किस्मत

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य

पीआईएमएस सिटी सेन्टर पर कोविड टीकाकरण व टेस्ट की शुरूआत

एक दिव्यांग के खड़े होने का मतलब परिवार का खड़ा होना 

लॉकडाउन से प्रभावित 51 परिवारों को राशन वितरण

उदयपुर की झरना ने पार किया इंग्लिश चैनल

महाराणा उदयसिंह द्वितीय की 501वीं जयन्ती मनाई

2250 लखपति दीदी व 750 कम्यूनिटी रिसोर्स पर्सन का हुआ सम्मान

Leveraging Technology and Advancing Innovation: Hindustan Zinc walking the ESG talk

हिन्दुस्तान जि़ंक ने बड़े पैमाने पर शुरु किया वृक्षारोपण अभियान 'वन-महोत्सव'

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी में सखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित

नारायण सेवा संस्थान का 38वां निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 28-29 को