मिर्जापुर मूवी के ‘शूरवीर’ गाने का मेवाड़ क्षत्रिय सभा संस्थान, उदयपुर  द्वारा विरोध

उदयपुर : मिर्जापुर मूवी के ‘शूरवीर’ गाने का मेवाड़ क्षत्रिय सभा संस्थान, उदयपुर  ने विरोध किया है।  मेवाड़ क्षत्रिय सभा संस्थान के अध्यक्ष पृथ्वी राज राज सिंह चौहान ने कहा कि फिल्म में ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल का संस्थान के प्रतिनिधिओं ने कड़ा विरोध जताया है ।

चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर महापुरुष को समर्पित गीत को गैंगस्टर और अपराध से जुड़े सीन के साथ जोड़ना कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने विवादित हिस्सा नहीं हटाने पर फिल्म का प्रदर्शन रुकवाने की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि मिर्जापुर फिल्म  में हिंसक और गैंगस्टर किरदारों से जुड़े दृश्यों के बीच राजस्थान के रैप सिंगर रैपरिया बालम के ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल पर विरोध शुरू हो गया है। ‘शूरवीर’ गीत को रैपरिया बालम ने बनाया और गाया है। इस गाने में महाराणा प्रताप के शौर्य और चेतक से जुड़े संदर्भ हैं।