गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में जल संरक्षण पर विशेष व्याख्यान

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस प्री-कैंपेन 2026 के अंतर्गत गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा ‘मिशन LiFE’ पहल के तहत जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता मित्तल के समन्वयन में हुआ।
मुख्य वक्ता प्रख्यात जल विशेषज्ञ डॉ. पी. सी. जैन ने गिरते भूजल स्तर, जल प्रदूषण एवं जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्षा जल संरक्षण और रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने फ्लोरोसिस एवं आर्सेनिकोसिस जैसी बीमारियों के बढ़ते खतरे पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
डॉ. जैन ने ‘सबसे बोलो, नल कम खोलो’ का संदेश देते हुए पानी बचाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद, प्रश्नोत्तरी एवं जल संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए गए।
इस अवसर पर डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. मेधा माथुर, डॉ. ज्योति जैन, डॉ. भगराज चौधरी, डॉ. डी. आर. बेनीवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अंशिका जैन, डॉ. प्रखर शर्मा, डॉ. विचित्र विभूति भूषण, डॉ. दिलशानों थैय्यम, डॉ. मुदित जैन, डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. तनीषा कुमावत और डॉ. पूर्णिमा शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।