राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को अर्पित की श्रद्धांजलि

उदयपुर। राजस्थान सरकार के पंचायतीराज ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी आज राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करने उदयपुर राजमहल पहुंचे। उन्होंने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की और राजमाता साहिबा के देवलोक गमन पर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदना प्रकट की।