एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का देशभर में नवां और राजस्थान में तीसरा स्थान

उदयपुर : महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस, उदयपुर ने एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (EWISR) में शानदार प्रदर्शन करते हुए को-एजुकेशनल डे-कम-बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में देशभर में नवां, राजस्थान में तीसरा तथा उदयपुर में दूसरा स्थान हासिल करके शहर और राजस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान 22 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ईडब्ल्यूआईएसआर पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाली इस उपलब्धि के अवसर पर महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की ओर से संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी, उदयपुर के श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए यह संस्थान शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विद्यार्थियों,अभिभावक समुदाय के अटूट सहयोग और समस्त विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में गर्व की भावना है तथा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प मजबूत हुआ है।