स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर देहात कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की

उदयपुर : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उदयपुर देहात कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और गरीबों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, गरीबी हटाओ अभियान, हरित क्रांति और देश को आत्मनिर्भर बनाने जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उनका साहस और नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इंटक नेता जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो काम किए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान और आम आदमी की आवाज को प्राथमिकता दी। पूर्व जिला अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन देश की एकता से कभी समझौता नहीं किया।रामलाल गाडरी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएगी और उनके सपनों के भारत को बनाने के लिए काम करेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देहात कांग्रेस के पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पण्डया, पीसीसी सदस्य दरियाव सिंह चुंडावत, कल्याण सिंह राव, मोड़ सिंह सिसोदिया, मधु सालवी, रतनलाल पुरबिया, जमनालाल शर्मा, कौशल नागदा, महेश त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार गोखरू, महेन्द्र डामोर, कमलेश पटेल, नीना अग्रवाल, दीपक जैन, पंकज सुखवाल, गणेश मेघवाल, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सरपटा, प्रवीण सालवी, ओमप्रकाश गमेती, विकास मीणा, मोहम्मद खान, शिवलाल गुर्जर, ज्ञान प्रकाश सेन, भारतनाथ चौहान, बसंत नटवाल, राजेश मेनारिया, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, ओमप्रकाश डांगी, कमलेश नागदा, महेंद्र सिंह राणावत, राजेश मेनारिया, कमलेश नागदा, शंकरलाल मीणा, सुनिल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।