पेलियेटिव एवं कॉम्प्रिहेन्सिव क्लिनिक का शुभारंभ

उदयपुर। पेसिफिक डेन्टल कॉलेज एवं अस्पताल देबारी, में पेलियेटिव केयर क्लिनिक का ओरल मेडिसिन एण्ड रेडियोलाजी में एवं कॉम्प्रिहेन्सिव डेन्टल क्लिनिक का जनस्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग में शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमेन आशीष अग्रवाल, पेसिफिक डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भगवानदास राय तथा विशिष्ट अतिथि भगवान महावीर केन्सर हॉस्पीटल जयपुर के पेलियेटिव विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम जौहर खान उपस्थित थे।
ओरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहितपाल सिंह ने बताया कि यहां मुंह एवं गले के केन्सर के मरीजों की संपूर्ण देखभाल की जायेगी। आमतौर पर देखा जाता है कि केंसर मरीजों की रेडियेशन थैरपी के ईलाज के दौरान बहुत से साईड इफेक्ट्स होते हंै जैसे दंत क्षय, मुंह का कम खुलना, मुंह की चमड़ी में बदलाव, हड्डी में बदलाव आदि से मरीज की तकलीफ काफी बढ़ जाती है। पेलियेटिव देखभाल उन लोगों की चिकित्सा की देखभाल का विशेष रूप है, जिनको गंभीर बीमारियां हैं, एवं यह देखभाल उनके लक्षणों से राहत प्रदान करने के लिये होती है।
जन स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश असावा ने बताया कि कॉम्प्रिहेन्सिव डेन्टल क्लिनिक में मरीजों को एक ही जगह पर कम समय में विभिन्न प्रकार के जरूरी इलाज प्रदान किए जाएंगे। अपने आप में यह एक अनूठी पहल है, जिसमें मरीजों के लिए सभी प्रकार की डेन्टल फिलिंग, रूट केनाल ट्रिटमेंट, दांत लगाना, दांतो की सफाई एवं मुख स्वास्थ्य संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर पेसिफिक डेन्टल कॉलेज के समस्त दंत चिकित्सक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी मौजूद थे।

Related posts:

डॉ. मोक्षा डागलिया को मिला प्रतिष्ठित डॉ. पी.एम. खरे पुरस्कार

Sneakers, Denims & Deals at Nexus Celebration Mall, Udaipur

पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एम.पी. त्यागी ने उदयपुर में रचा इतिहास

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

हिन्दुस्तान जिंक की संस्कृति मिलजुल कर कार्य करने की है : अरूण मिश्रा

आदर्श औषधालय प्रत्येक जिले में हो- राजीव भट्ट

माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ नया कैंपेन लांच किया

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाओं से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

कोने इंडिया का उदयपुर में नया कार्यालय शुरू

हरीसिंह खरवड़ इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Indira IVF achieves 85000 successful IVF pregnancies ahead of World IVF Day a first in India

JK Tyre ties-up with Hyundai Motor India to drive growth in the OEM segment