राशन कीट वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

उदयपुर। शनिवार को शहर जिला भाजपा के देबारी मंडल और अक्षय पात्र फाउंडेशन की और से बेदला खुर्द पंचायत के काली मंगरी में सूखे राशन किट वितरण एव वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस दौरान अक्षय पात्र संस्था की और 75 जरूरत मंद परिवारों को राशन कीट वितरित किये गए । इसके बाद सबलपुरा स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत वृक्षो को लगाया गया। इस अवसर पर देबारी मंडल अध्यक्ष दूल्हे सिंह देवड़ा, जिला परिषद सदस्य पिंकी माण्डावत, बड़गाँव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़, बेदला खुर्द सरपंच सोनल गाच्छा, प्रभारी विजय सिंह चौहान, आईटी सेल सयोजक हेमराज डाँगी, अक्षय पात्र संस्था के मैनेजर चन्द्र सिंह राठौड़, क्वालिटी मैनेजर पल्लव लोढ़ा,अभिनव सेन, वार्ड पंच पप्पू गमेती, संजय सनाढ्य, प्रेम डाँगी मौजूद थे। मण्डल अध्यक्ष दूल्हे सिंह देवड़ा ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बीजेपी की और से सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज इस कार्यक्रम का आयोजन बेदला खुर्द पँचायत के काली मंगरी में किया गया । उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि अक्षय पात्र संस्थान पिछले लंबे समय से जरूरत मंद लोगो को राशन पहुँचा कर उन्हें राहत प्रदान कर रहा है।  संस्था की और से 75 परिवारों को राशन किट दिए गए । इन किटो में रसोई से जुड़ी वस्तुएं जैसे तेल,आटा,दाल,मिर्च मसाले आदि शामिल है ।

Related posts:

आचार्य महाश्रमण का शहर में पलक-पावड़े बिछा स्वागत

1453 जांचों में 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

जिंक की कायड़ माइन राजस्थान की एकमात्र 5-स्टार रेटिंग विजेता से पुरस्कृत

झीलों की नगरी में केंद्रीय महिला एवं स्वास्थ्य मंत्रालय का चिंतन शिविर का आगाज़

Partnership with ICMM will further strengthen Hindustan Zinc’s commitment to sustainable, future-rea...

योग दिवस पर योगाचार्य व योगगुरु सम्मान समारोह

हिन्दुस्तान जिंक ने पिछले 5 वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं को बन...

डीएवी जावर में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भूमिपूजन समारोह

Hindustan Zinc Honored with 2 Awards at the Prestigious CSR Impact Awards 2024

पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

पिछले 10 वर्षो में 71 अरब लीटर पानी रीसाइकल कर हिंदुस्तान जिंक ने शुद्ध जल पर निर्भरता 28 प्रतिशत कम...

जनजाति अंचल के खिलाड़ियों ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव - जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री