फतहसागर में योग सप्ताह के तहत अनूठा योग

उदयपुर। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह के तहत बुधवार को सुबह फतहसागर की पाल पर विशेष योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया गया। जिला योग समन्वयक डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि योग दिवस की भव्यता को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर योग पूर्वाभ्यास में नवाचार किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में फतहसागर में नाव पर योगाभ्यास करवाया गया, जिसमें आयुर्वेद विभाग एवं पतंजलि योग समिति के साथ शहरवासियों ने भी भाग लिया। योग प्रोटोकोल का पूर्वाभ्यास डॉ शुभा सुराणा ने करवाया। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. राजीव भट्ट ने स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाने की बात कही और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ औदीच्य ने बताया की 20 जून प्रातः योग प्रोटोकोल का पूर्वाभ्यास 6.30 से 8 बजे तक गांधी ग्राउंड भंडारी दर्शक मंडप में किया जायेगा।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसान उत्पादक संगठन की आम सभा आयोजित

पिम्स के विद्यार्थियों का फेमिली अडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत धोल की पाटी में विजिट

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

आमेट मित्र मंडल, उदयपुर का गठन

गरीब परिवार तक पहुंची सहायता

पैंथर शावक को रेस्क्यू किया

बिना अवकाश के सुविवि में चल रहे नि:शुल्क योग अभ्यास शिविर के 1000 दिन पूरे हुए

Hindustan Zinc Showcases Vast Metal Portfolio at Auto Conclave in Delhi

पत्रकार लवलीन में सामाजिक आक्रोश की ज्वाला धधकती थी : प्रो. सुदेश बत्रा

उदयपुर का चैंपियन: रेयांश नेशनल किक बॉक्सिंग में चमके, सिल्वर मेडल अपने नाम किया

बेटे के जन्मदिन पर सौंपी कलेक्ट्रेट को व्हील चेयर

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया