पिम्स हॉस्पिटल में अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की कार्डियक सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साईन्सेस (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की सफल कार्डियक सर्जरी की है।
पिम्स के चैयरमेन आशिष अग्रवाल ने बताया कि 24 वर्षीय एक युवक को सांस में अत्यधिक तकलीफ, शरीर का रंग काला पडऩे तथा ऑक्सीजन सेचुरेशन 40 प्रतिशत होने पर परिजन पिम्स हॉस्पिटल लेकर आए। युवक के दो कदम चलने पर उसका ऑक्सीजन सेचुरेशन 30 प्रतिशत तक हो जाता है। जांच के बाद पता चला कि युवक को अति दुर्लभ बीमारी है जिसमें मरीज के ह्रदय के 4 के स्थान पर 2 ही चैम्बर थे। दिल में आने वाली और जाने वाली नस भी सिकुड़ी हुई थी। मरीज के अंग दांये के स्थान पर बांये तथा बांये के स्थान पर दांये थे। इस पर जटिल सर्जरी द्वारा फेंफड़ों में ऑक्सीजन का एक्सचैंज करने वाली खून की नलियों को सुव्यवस्थित किया गया। अब मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन 87 प्रतिशत है। मरीज अपने दैनिक कार्य स्वयं कर रहा है और ह्रदय की पंपिंग क्षमता भी पहले से बेहतर है। ऑपरेशन में कार्डियक सर्जन डॉ. सुदीप चौधरी, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. विपिन सिसोदिया, कार्डियोलोजिस्ट डॉ. महेश जैन तथा डॉ. उमेश स्वर्णकार का विशेष सहयोग रहा।

Related posts:

गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित

यात्रा करते समय बरते सावधानी नहीं तो हो सकते है कोरोना के षिकार

VEDANTA ROLLS OUT VACCINATION PROGRAM FOR EMPLOYEES, FAMILIES

यूएसए की ग्राफिक डिज़ाइनर रचना दमानी ने किया वरड़ा स्कूल का निरीक्षण

चेन्नई से लौटे नेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी का उदयपुर में जोरदार स्वागत

उदयपुर में कोरोना के 1032 नये रोगी और मिले

महावीर युवा मंच द्वारा अनोप मंडल के दुष्प्रचार की भत्र्सना

आध्यात्मिक मिलन

पीआईएमएस हॉस्पीटल उमरड़ा में पोस्ट-लिंग्पल मरीज की सफल कोकलियर इम्प्लांट सर्जरी

डॉ. हर्षा कुमावत बनी असिस्टेंट गवर्नर

रेडक्लिफ लैब्स ने उदयपुर में सैटेलाइट लैब शुरू की

Vedanta Udaipur World Music Festival makes a comeback for its 2022 edition