यात्रा करते समय बरते सावधानी नहीं तो हो सकते है कोरोना के षिकार

उदयपुर। अब धीरे-धीरे लॅाकडाउन में ढील दी जाने लगी है लेकिन कोरोना का कहर पहले से भी तेज हो रहा है। पिछले कुछ समय से सब कुछ थम सा गया था। अब फिर से काम-धंधे शुरू होने लगे हैं, परंतु अभी भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सभी जानते है इंसान का घर से बाहर निकल कामधंधा करना भी जरुरी है। इन कारणों से वह एक प्रदेष से दूसरे प्रदेष व एक जिले से दूसरे जिले में यात्राएं करता रहता है। इन सबके साथ अपनेआप को कोरोना से बचाना भी जरुरी है। क्योंकि जान है तो जहान है। ऐसे में इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर यात्रा करते समय सबसे अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
पारस जे. के. हाॅस्पिटल के वरिष्ठ इन्टरनल मेडिसिन विषेषज्ञ डाॅ. संदीप भटनागर ने बताया कि बहुत आवष्यक होने पर ही यात्रा करे अन्यथा इससे बचें। अपने मोबाईल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करके रखे इससे आपको कोरोना की जानकारी मिलती रहेगी। जिस स्थान पर जा रहे हो वहां की कोरोना स्थिति को जानकर ही जाना चाहिए, ज्यादा मामले होने पर नहीं जाना चाहिए। हमेषा मास्क का प्रयोग करे। कुछ अतिरिक्त मास्क अपने पास रखें। यात्रा के दौरान सोते समय भी मास्क का प्रयोग करे। सेनेटाईजर का प्रयोग करे शौचालय के नल, गाड़ी के दरवाजे आदि को हाथ लगाने के बाद सेनेटाईजर से हाथ धोयें। कुछ हैंड ग्लव्ज भी साथ रखे जिनको हमेषा पहन कर रखें व स्टेषन से उतर कर इन्हे उतार कर डस्टबिन में डाल दे। अपने साथ डिसपोजेबल बेडषीट/चादर रखे जिन्हे सोने व बैठने से पहले बस व ट्रेन की सीट पर बिछा दे व उतरते समय उन्हें भी डस्टबिन में डाल दे। बाहर का खाना बिल्कुल भी नहीं खायें घर के खाने के भी रोल बनाकर फोइल पेपर में रखे जिससे आप रोल के आउटर में लगे फोइल पेपर को पकडकर ही खाना खा सकेगे। डाॅ. भटनागर ने बताया की कोरोना से बचने के लिए यात्रा के दौरान इस बात का ख्याल रखना चाहिये की आॅख, नाक व मुॅह को बार-बार हाथ नहीं लगाये। इनसे वायरस का शरीर के अंदर जाने का खतरा ज्यादा रहता है। पब्लिक टाॅयलेट का प्रयोग करने से बचे। इनमें संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है। बार-बार हाथ व मुंह को धोये जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम हो। घर आने के बाद स्नान करे व यात्रा में काम आए हुये कपडों व अन्य वस्तुओं को सही से धोयें। बुखार, खांसी, जुकाम आदि लक्षण होने पर कोरोना टेस्ट करवाये और तुरंत चिकित्सक की सलाह ले।

Related posts:

सम्य समाज के लिए स्त्री सम्मान ज़रूरी

HDFC Bank partners with Paytm to launch co-branded credit cards

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

Sneakers, Denims & Deals at Nexus Celebration Mall, Udaipur

अप्रैल तक टल सकती है ब्याज दरों में कटौती

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

हिंदुस्तान जिंक ने अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

StarAgri & Agribazaar donates oxygen concentrators worth Rs. 2 crore to govt hospitals in Rajasthan.

'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

14,000 से अधिक किराना दुकानें फ्लिपकार्ट से जुड़ी

Zinc Kaushal Kendra trains over 7000 Rural Youths including 40% females

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अजमेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई