अमरचंदिया तलाब से सटी पहाडिय़ों पर 500 पौधों का रोपण

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूरे प्रदेश में 7 करोड़ वृक्ष लगाने के संकल्प के तहत बुधवार को हरियाली तीज पर बडग़ांव ब्लॉक की ओर से कठार ग्राम पंचायत के अमरचंदिया तलाब से सटी पहाडिय़ों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों और ग्रामवासियों ने अलग अलग पहाडिय़ों पर पहुंच कर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से भी पौधारोपण की अद्भुत तस्वीरों को ड्रोन के माध्यम से कैद किया।
पौधारोपण के दौरान बडग़ांव उपखंड अधिकारी सीमा तिवाड़ी, बडग़ांव मंडल अध्यक्ष भूपालसिंह राणा, प्रधान प्रतिभा नागदा, उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, बीडीओ जितेंद्रसिंह राजावत, सरपंच हमेरीबाई, सीबीओ मुकेश पालीवाल, रेंजर प्रवेंद्रसिंह राजावत, मानाराम गमेती, पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल गमेती, मंडल महामंत्री दलीचंद गमेती, युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेश पालीवाल, सोहनलाल जैन, चंद्रभानसिंह मोजावत, भोपालसिंह मोजावत और गजेंद्रसिंह राठौड़ मौजूद रहे। गांव के लोगों और बच्चों द्वारा किया गए पौधारोपण के दौरान उनका हौसला अफजाई करने के लिए बडग़ांव एसडीएम और सभी जनप्रतिनिधि पहुंचे। बडग़ांव विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह राजावत ने बताया कि महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अमरचंदिया तालाब के समीप स्थित सुखी पहाडिय़ों को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया है। आज इस अभियान के तहत 500 पौधों का रोपण किया गया है। इन पौधों की साज संभाल और संरक्षण का आह्वान भी किया गया है।

Related posts:

स्मार्ट वॉच से बीपी देखें पर सटीकता के लिए डॉक्टर जरूरी : डॉ. खंडेलवाल

नव्या है इंदिरा आईवीएफ की पहली किलकारी

पत्रकार मानवेन्द्र का देसूरी उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता सत्र आयोजित

ग्रामीण महिला सशक्तिरण और सफलता की मिसाल बनी देबारी की श्यामू बाई

जेके ग्रुप की कंपनियों का पूरे भारत में व्यापक रक्तदान अभियान

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के द्वारा चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन

Hindustan Zinc Voted among Top 100 Sustainable Companies Globally

हिंदुस्तान जिंक के द्वारा डीजीएमएस निर्देशित 3 दिवसीय इंट्रा-जोनल माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता का सफल आ...

Hindustan Zinccelebrates 101new Nand Ghars,with 70 new ones inaugurated in Rajsamand

अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई की 2025 से 2028 की कार्यकारिणी गठित

सुधा अरोड़ा की कहानियों का जीवंत मंचन – साहित्य और रंगमंच का सुंदर समागम