राजस्थान विद्यापीठ : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को एमबीए में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। जनार्दनराय नगर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह को यह गोल्ड मेडल एमबीए में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के हाथों प्रदान किया गया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह विद्यापीठ के विद्यार्थी होने के नाते अपनी वीवीआईपी सीट को छोड़कर विद्यार्थी दीर्घा में बैठे, जो चर्चा का विषय बना। इस पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालयों के प्रति गुरुकुल जैसी पवित्र भावनाएं रखने से ह्रदय को आनंद की अनुभूति होती है। हाल ही डॉ. लक्ष्यराज सिंह को अजिंक्य डी.वाय.पाटिल विश्वविद्यालय पुणे ने डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी.लिट.) की मानद उपाधि से अलंकृत किया। इससे पूर्व साल 2022 में डॉ. लक्ष्यराज सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने डी.लीट की मानव उपाधि से नवाजा था।

Related posts:

लाल बावा के जन्मदिवस के उपलक्ष में श्रीजी प्रभु में तीन दिवसीय मनोरथ का होगा भव्य आयोजन

नवागन्तुक कलेक्टर का स्वागत

इंजी. पुरुषोत्तम पालीवाल ने अध्यक्ष एवं इंजी. पीयूष जावेरिया ने मानद सचिव का पदभार संभाला

शहीद मेजर मुस्तफा के परिजनों को राष्ट्रपति ने शौर्यचक्र से सम्मानित किया

महिला उद्यमियों की स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन

पिम्स, उमरड़ा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा पर कार्यशालाओं का आयोजन

Hindustan Zinc Inaugurates 1 RO Hub plant at Ordi and 1 Water ATM at Dabok

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों की प्रविष्टियां आमंत्रित

दो दिवसीय नि:शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर सम्पन्न

थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

जिंक फुटबॉल अकादमी ने साल 2022 का किया शानदार आगाज

आईआईआरएफ की रैंकिंग में विद्यापीठ राजस्थान में दूसरे, राष्ट्रीय स्तर पर 37वें पायदान पर