मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां पूर्ण

उदयपुर। वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी और गोल्ड स्पोस्ट्र्स के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग का आयोजन रविवार 14 फरवरी से होगा। ‘बेटी बचाओ बेटी खेलाओ’ उद्देश्य के तहत यह टी-20 टूर्नामेंट रंगीन पौशाक में पेसेफिक स्पोस्ट्र्स कॉम्पलेक्स मैदान करणपुर में खेला जाएगा।
आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान की सबसे बड़ी महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान के चारों ओर बैनर लगाकर उसे आईपीएल जैसा रूप प्रदान किया गया है। पिच व आउटफील्ड को भी उच्च मापदंड के अनुसार तैयार किया गया। बाउंड्री 60 यार्ड की बनाई गई है। मैच एस जी टेस्ट बॉल से खेला जाएगा।
क्रिकेट कोच मनोज चौधरी ने बताया कि ए ग्रुप की चार टीमें बंगाल टाइगर, आर सी डबल्यू काठमांडू, यूपी रॉयल्स तथा हरियाणा हरिकेन की टीमें शनिवार को उदयपुर पहुंची और उन्होंने शिकारबाड़ी मैदान पर नेट अभ्यास किया। रविवार प्रात: मैच से पूर्व उदघाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि निवृत्तिकुमारी मेवाड़ तथा गोल्ड स्पोट्र्स के डायरेक्टर सुनील सोनी व गोविंद खंडेलवाल होंगे।

Related posts:

बच्चों के टीकाकरण में देरी न करें

Motilal Oswal Foundation Rolls Out ₹100 Cr Rural Transformation Drive to Empower 1 Lakh Young Lives ...

इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा भामाशाह पुण्यतिथि पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने अपने रीच ईच चाइल्ड पहल के साथ मनाया विश्व स्तनपान सप्ताह

इंदिरा आईवीएफ ने इंपोर्टेड एडवांस्डल टेक्नोलॉजी की मदद से 1 लाख आईवीएफ प्रॉसिजर्स पूरे किये

कोनार्क व वंडर वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत

एचडीएफसी बैंक को सेकेंडरी मार्केट में अस्बा की सुविधा के लिए सेबी की मंजूरी

एमवे ने अपने डायरेक्ट सेलर्स और उनके उपभोक्ताओं के सहयोग के लिए डिजिटल क्षमताओं को बढ़ाया

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का भव्य अभिनंदन

हिन्दुस्तान जिंक ने जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान के साथ आईआईटीएफ 2025 में किया सफल प्रदर्शन

फ्लिपकार्ट ने उद्योग के पहले स्मार्ट अपग्रेड और प्रोडक्ट एक्सचेंज प्रोग्राम का विस्तार किया

JK Organisation strengthen efforts in fight against Covid-19