हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीआईएएच के साथ मिलकर समाधान परियोजना से जुड़े किसानों को मुफ्त बीज किट वितरित

उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर कार्यक्रम में समाधान परियोजना के तहत आईसीएआर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान, सीआईएएच केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर के साथ 3 दिवसीय मुफ्त सब्जी बीज किट वितरित किये। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय किसानों को सहयोग प्रदान कर उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों और उसके आसपास की पंचायतों में कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है।
जावर, टीडी, अमरपुरा और चनावदा पंचायतों के लगभग 2 हजार किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी बीज किट दिये गये, जिसमें आठ प्रकार के बीज पालक, मूली, सरसों, टमाटर, मटर, प्याज, गाजर, मेथी और धनिया शामिल थे। इसके अलावा, सीआईएएच के साथ सहयोग से किसानों को सस्टेनेबल खेती के तरीकों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। समाधान परियोजना के सहयोगी बायफ ने आउटरीच और कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय कृषि और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखते हुए, समाधान परियोजना का उद्देश्य स्थायी सकारात्मक प्रभाव लाना है। परियोजना के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसानों के पास हमेशा बदलते परिदृश्य में उन्नती के लिए आवश्यक संसाधन और जानकारी उपलब्ध हो। यह बीज वितरण कार्यक्रम क्षेत्र के किसानों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हिंदुस्तान जिंक की सस्टेनेबल कृषि और सामुदायिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts:

Hindustan Zinc Champions Safety and Innovation at 49th Mines Safety Week Celebration

कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

डॉ. हर्षा कुमावत बनी असिस्टेंट गवर्नर

डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में नव-निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन

एनएसएस के जयपुर शिविर से 400 दिव्यांग लाभान्वित

हर्षादित्य सिंह राणावत ने अंडर 14 तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

जैन सोशल ग्रुप अर्हम का मकर संक्रांति स्नेह मिलन

एक फ्रैंडी ‘खम्मा घणी’ - फ्रैंडी ने उदयपुर में सॉफ्ट लॉन्च कार्यक्रम के जरिये राजस्थान में अपनी परिस...

‘सेकंड इनिंग’ वर्कशॉप आयोजित

उदयपुर में विदेशी सैलानी से बलात्कार,  युवती हॉस्पिटल में भर्ती

पैंथर शावक को रेस्क्यू किया

Hindustan Zinc Sets New Benchmark in Mine Safety Excellence at Intra-Zonal Rescue Competition 2025