कोटक महिन्द्रा बैंक का मल्टीमीडिया मार्केटिंग कैम्पेन

उदयपुर :  कोटक महिन्द्रा बैंक लि. (केएमबीएल) ने अपने आश्चर्यजनक 6.5 प्रतिशत सालाना होम लोन की दर की जानकारी पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर एक गहन मल्टीमीडिया मार्केटिंग कैम्पेन की शुरुआत की है । यह दर होम लोन बाज़ार में सबसे कम दरों में से एक है। यह ओमनीचैनल और बहुभाषी अभियान टीवी, ऑनलाइन एवं आउटडोर माध्यमों पर चलाया जा रहा है। इसके अलावा देश की जनता से करीबी जुड़ाव कायम करने के लिए केएमबीएल ने अपने सोशल मीडिया कैम्पेन में एक क्षेत्रीय आयाम भी जोड़ा है। केएमबीएल ने कुछ जानेमाने और लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुऐंसर व्यक्तियों को इस अभियान में सहभागी बनाया है।

हास्य का पुट लिए इस प्रचार अभियान हेतु शॉर्ट वीडियो बनाए गए हैं जो केएमबीएल की इस पेशकश को खास अंदाज़ में लोगों तक प्रेषित करते हैं। सोशल मीडिया पर केएमबीएल ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले कॉन्टेंट निर्माताओं के साथ हाथ मिलाया है ताकी आश्चर्यजनक रूप से इस कम होम लोन दर के बारे में देश के कोने-कोने में लोगों को सूचित किया जा सके। अभिनेता अपारशक्ति खुराना, डिजिटल क्रिएटर श्रद्धा और अभिनेता स्वपनिल जोशी का (क्रमशः) हिंदी, कन्नड़ व मराठी भाषी लोगों के लिए वफादार फॉलोअर आधार है, इन तीनों को इस प्रचार अभियान में साथ लिया गया है। यह प्रचार कार्य आउट-ऑफ-होम (ओओएच) विज्ञापन द्वारा भी किया जाएगा जिसके लिए बहुत से होर्डिंग डिज़ाइन किए गए हैं जो इस ब्याज दर के चकित करने वाले पहलू को प्रकाश में लाते हैं।

ऐलिज़ाबेथ वेंकटरमण, जॉइंट प्रेसिडेंट-कंज़्यूमर, कमर्शियल और वैल्थ मार्केटिंग, कोटक महिन्द्रा बैंक ने कहा, त्यौहारी मौसम शुरु ही हुआ है और नई शुरुआत करने का यह सबसे अच्छा वक्त है। होम लोन पर 6.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर की हमारी इस खास पेशकश के साथ हम घर खरीदने वालों को सशक्त कर रहे हैं की वे अपने सपनों को हकीकत में बदल सकें। हमारे कैम्पेन का केन्द्रीय बिंदु यह है की कोटक की 6.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर बाज़ार को हैरान कर रही है।

Related posts:

आईसीआईसीआई बैंक ने किसानों की साख को निर्धारित करने के लिए उपग्रह डेटा का उपयोग शुरू किया

शहर में न्यू टाइड फ्रेश एंड क्लीन लॉन्च

Kotak Mahindra Bank Drops Home Loan Interest Rates to 6.50%

HINDUSTAN ZINC’S SMELTER AT DEBARI INAUGURATES WATER ATM AT SINGHWATON KA WADA

HDFC Bank launches2nd edition of “MoohBandRakho” campaign to raise awarenesson fraud prevention

रिन्यूबाय 2023 तक अपने बीमा सलाहकारों का नेटवर्क दोगुना करेगी

भारत में स्कोडा को ग्रोथ दिलाएगी "कुशाक"

जिंक द्वारा जावर क्षेत्र के 28 गावों में स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल वेन का शुभारंभ

59 वर्षो में सामाजिक विकास एवं देश में माइन मेटल को विश्व पटल पर अंकित करने का पर्याय बना हिन्दुस्ता...

डेसिफर लैब्स लिमिटेड प्रगति के पथ पर

JK Tyre inaugurates India’s first Tyre Buffing and Grinding machine (Wet Grip on Worn Tyre) at NATRA...

HDFC Bank Limited FINANCIAL RESULTS (INDIAN GAAP) FOR THE QUARTERAND NINE MONTHSENDED DECEMBER 31, 2...