ग्लोबल वार्मिंग और साक्षरता का संदेश लेकर पहुंचे दो साइकलिस्ट

29 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 200 दिनों में 24000+ किलोमीटर साइकिल चलाकर बनाएंगे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड


उदयपुर। ग्लोबल वार्मिंग और साक्षरता जागरूकता का संदेश लेकर साइकिलिंग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मकसद लेकर आज उदयपुर पहुंचे दो साइकिलिस्ट का रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की ओर से सुषमा कुमावत, विजय लक्ष्मी गलुंडिया, अर्चना व्यास, श्रद्धा गट्टानी, कविता  श्रीवास्तव एवम पुनीत गलुंडिया द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। 

शिशु मंदिर के रोटारैक्ट क्लब के ये दो रोटारैक्टर धनुष और हेमंत बेंगलुरु से  साइकिल पर सफर करते हुए उदयपुर पहुंचे हैं। दोनों साइक्लिस्ट 29 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 200 दिनों में 24000+ किलोमीटर साइकिल चलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। यह किसी एक देश में साइकिल से सबसे लंबी यात्रा होगी।

रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्ष सुषमा कुमावत ने दोनों साइकिलिस्ट का मेवाड़ की धरती पर अभिनंदन करते हुए कहा कि या दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चिंताएं प्रकट की जा रही है हमारे देश के सजग युवा साइकिलिंग माध्यम से जो संदेश दे रहे हैं वो हम सबके लिए अनुकरणीय है। रोटरी क्लब भी दुनियाभर में पर्यावरण जागरूकता एवं सबको शिक्षा के मिशन पर कार्य कर रहा है जिसका नेतृत्व हमारे इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिखर मेहता कर रहे हैं। इस अवसर पर धनुष और हेमंत ने बताया कि अब तक विभिन्न राज्यों में अपनी साइकिल यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला जिसे देख कर कह सकते हैं कि देश में लोग पर्यावरण और साक्षरता जैसे मुद्दों पर बहुत ज्यादा सक्रिय एवं संवेदनशील है बस उन्हें दिशा दिखाने की जरूरत है।

Related posts:

कलक्टर ने वीसी में जानी फार्मर रजिस्ट्री कैंप एवं ऑनलाइन गिरदावरी की प्रगति

ज्योति कलश रथ यात्रा का उदयपुर में भक्ति भाव के साथ स्वागत

उदयपुर में राजस्थान का पहला जामुन, सीताफल व आंवला प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू

गुरु पूर्णिमा पर भारतीय ज्ञान परंपरा में योगदान के लिए डॉ. श्रीकृष्ण " जुगनू" का इंडिका की ओर से सम्...

हिंदुस्तान जिंक एवं देश की पहली महिला रेस्क्यू टीम ने अंतर्राष्ट्रीय माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता में ...

राजस्थान से लेकर मुंबई तक 'सागवान' का जलवा, रीयल सिंघम ने पहले दिन तोड़े कई रिकॉर्ड

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वायचंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा

जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

‘‘चंद्रयान 3 के बाद इसरो का अंतरिक्ष अन्वेषण’’ विषय पर तकनीकी वार्ता आयोजित

Engineering the Future: Hindustan Zinc Leads with 55% of Executive Roles Held by Engineers

झीलों की नगरी उदयपुर में 31 मिनट में 5100 बार गायत्री मंत्र का जाप