ट्रक ड्राइवर्स के बीच विश्व एड्स दिवस मनाया

उदयपुर। विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल देबारी द्वारा लोगाों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में जन-स्वास्थ्य दन्त चिकित्सा विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक ड्राइवर्स एवं अटेंडर्स के बीच एड्स दिवस मनाया। वहां सभी को एड्स के विभिन्न कारणों, लक्षण, बचाव के तरीकों एवं विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराया। सभी को लाल रिबन बाँधकर जागरूकता सन्देश दिया। इसके अलावा डेंटल हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को भी लाल रिबन बाँध कर जागरूकता सन्देश दिए गए। कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को लाल रिबन बाँध कर यह दिवस सफलता पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मृदुला टांक एवं डॉ. सुरेश दशोरा सहित अन्य दन्त चिकित्सक मौजूद थे।

Related posts:

Hindustan Zinc Showcases Vast Metal Portfolio at Auto Conclave in Delhi

शिया दाउदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिं...

फील्ड क्लब में पिकल बॉल कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट के आगाज के साथ खिलाड़ियों को नवाजा

Addiction Awareness Week Observed at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

सिटी पैलेस में मनाया 'विश्व पर्यटन दिवस' और 'महाराणा जगत सिंह द्वितीय की जयंती'

गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल

सफेद दाग का सफल उपचार

Pause, think, act responsibly on digital platforms says Udaipur cops

अग्निकर्म एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़ी रोगियों की भीड़

दक्ष को इंजीनियर बनने की चाह

चिकित्सा लाभ ले रहें दिव्यांगों ने मनाई राखी