जिंक फुटबॉल अकादमी ने साल 2022 का किया शानदार आगाज

गुजरात में आयोजित इलीट यूथ कप खिताब जीता
उदयपुर।
जिंक फुटबॉल अकादमी की अंडर-16 टीम ने नए साल का सर्वोत्तम आगाज करते हुए इस सप्ताह गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित इलीट यूथ कप के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया। वेदांता-हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर इंटरवेंशन-जिंक फुटबॉल अकादमी ने इस इवेंट में अपने सभी चार लीग मैचों में जीत हासिल की। इस टीम ने पहले सेसा फुटबॉल अकादमी गोवा को 6-0 से, एआरए एफसी गुजरात को 10-0 से, स्पोट्र्स मानिया फुटबॉल अकादमी को 7-2 से और उसके बाद संस्कारधाम स्पोट्र्स क्लब अकादमी को 7-0 से हराया। यह टीम लीग टेबल में अजेय रही। जिंक फुटबाल अकादमी के खिलाडिय़ों-जांगमिंगथांग हाओकिप और संदीप मरांडी लीग स्तर पर टॉप स्कोरर रहे। इन दोनों ने छह-छह गोल किए जबकि उदयपुर स्थित इस अकादमी के एक अन्य खिलाड़ी आशीष मेला को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्लेअर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
जिंक फुटबॉल अकादमी के मुख्य कोच तरुण राय ने कहा कि हमारे लडक़ों ने टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उस पर हमें गर्व है। आने वाले आयोजनों के लिए जरूरी आत्मबल और मोमेंटम हासिल करने के लिए हमारे लिए यह जरूरी था कि हम नए साल की सकारात्मक शुरुआत करें और हमारे लडक़ों ने बिल्कुल वैसा ही किया।
जिंक फुटबॉल वेदांता-हिंदुस्तान जिंक की एक पहल है। इसके माध्यम से राजस्थान में फुटबॉल क्रांति लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह अपनी तरह का पहला ऐसा ग्रासरूट डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसमें फुटबॉल का इस्तेमाल सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए एक उपकरण के रूप किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिभाशाली बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसमें वे फुटबॉल के जरिए खुद को अभिव्यक्त कर सकें।

Related posts:

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर विशिष्ट सभा घोषित

सच्चे वैराग्य को दुनिया का कोई बंधन रोक नहीं सकता : मुनि सुरेशकुमार

खेलों से जागृत होता है अनुशासन एवं देश प्रेम का भाव - मुख्यमंत्री

उदयपुर में कोरोना के 1202 नये रोगी मिले

डूबते को बचाने वाला दिव्यांग मुकेश पुरस्कृत

Hindustan Zinc provides oxygen to local governing bodies in fight against COVID 19

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम

Indira IVF achieves 85000 successful IVF pregnancies ahead of World IVF Day a first in India

मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान का निःशुल्क वितरण शिविर आयोजित

घट स्थापना के साथ त्रिदिवसीय 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम सम्पन्न

ICICI Foundation to donate over 100 state-of-the-art dialysis machines

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन