हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिवपुरा में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक के सामुदायिक सशक्तिकरण अभियान की पहल के रूप में मुझे दरीबा में आदर्श सामुदायिक केंद्र के विकास को देखकर प्रसन्नता है। समुदाय हमारे जिंक परिवार का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं और हम साथ मिलकर समाज के सर्वागीण विकास के लिये प्रतिबद्ध है । यह बात हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने ग्राम पंचायत खड बामनिया के शिवपुरा गांव में आदर्श सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। उन्होंने कहा हिंदुस्तान जिंक में हमने हमेशा समुदायों को सशक्त बनाने में विश्वास किया है और यह केंद्र विकास में सहायक होगा। हिंदुस्तान जिंक समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज के निर्माण में हमेशा सतत भागीदार रहेगा।
इस अवसर पर प्रधान आदित्यप्रतापसिंह चौहान ने हिंदुस्तान जिंक द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्य के लिए जिंक परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समुदाय हमेशा हिंदुस्तान जिंक के साथ है।
लोकार्पण के अवसर पर मुख्य परिचालन अधिकारी माइंस प्रवीण शर्मा, एसबीयू निदेशक राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स संजय कुमार खटोड, प्रधान पंचायत समिति रेल मगरा आदित्यप्रतापसिंह चौहान, एसके माइंस के यूनिट हेड विनोद जांगिड, हिन्दुस्तान जिंक की हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन दीप्ति अग्रवाल, राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स की सिक्योरिटी हेड श्रीमती अंजलि अय्यर, हेड सीएसआर अभय गौतम, खड बामनिया की सरपंच श्रीमती पूरण कंवर, समाजसेवी रतनसिंह राणावत, कैलाश बैरवा, ओमप्रकाश, खड बामनिया पंचायत के ग्रामीण एवं अन्य मौजूद थे। अतिथियों ने सामुदायिक भवन का विधिवत् उद्घाटन कर पंचायत को सौंपा।
ग्रामवासियों के अनुरोध पर जिंक राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स की सीएसआर पहल के तहत् यह निर्माण करवाया गया। सामुदायिक केन्द्र में हॉल , रसोईघर, स्टोर रूम की सुविधा है जिससे ग्रामीणों के सामाजिक कार्य किये जा सके। सामुदायिक हॉल का निर्माण सभी समुदायों के लिए किया गया है, जो कि गाँव के बीच में स्थित है, जिससे गाँव के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ होगा, गाँव के लिए यह पहला सामुदायिक हॉल है, इससे पहले गाँव के लोगों को किसी भी प्रकार के सामाजिक आयोजन के लिए असुविधा होती थी।

Related posts:

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने मनाया विश्व विरासत दिवस

राजगद्दी उत्सव के बाद पहली बार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे

लेग्रांड कम्पनी द्वारा उदयपुर में देश का पहला इलेक्ट्रीशियन जॉब फेयर

पेटीएम ने वीज़ा , मास्टरकार्ड और रुपे के 28 मिलियन काड्र्स के लिए टोकन व्यवस्था लागू की

Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026

UNION MINISTER SMRITI ZUBIN IRANI ROLLS OUT VEDANTA NAND GHAR TELEMEDICINE PROGRAM

पैंथर शावक को रेस्क्यू किया

हिन्दुस्तान ज़िंक के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

HINDUSTAN ZINC WINS NATIONAL SAFETY AWARD

हिन्दुस्तान जिंक लगातार दूसरी बार ‘कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स‘ अवार्ड से पुरस्कृत

शुद्ध आहार के लिए कटिबद्ध सरकार, मिलावट पर हो रहा कड़ा वार

छात्रों ने बनाया ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी)