हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत् राजसमंद के दरीबा, उदयपुर के देबारी और अजमेर की कायड इकाइयों के संचालन क्षेत्र के आसपास विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इन सत्रों में मलेरिया से संबंधित रोग, प्रकार, लक्षण और बचाव जानकारी देते हुए मलेरिया रोग का खतरा किसे है, कैसे फैलता है, इसकी रोकथाम, लक्षण एवं जटिलताओं के बारे में अवगत कराया गया। ये सत्र दरीबा के बामनिया कला, सिंदेसरकला, मालीखेड़ा, भेडा का खेड़ा ,सरवरिया खेड़ी, कायड के देवनारायण मंदिर, शिव मंदिर, देबारी के झरनो की सराय, नलफला, नलफला एनएच, सुथारवाड़ा, मोतीखेड़ा गांवों में आयोजित किया गया जिनमें लगभग 500 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए।

Creative from India to the World