वीआईएफटी के स्टूडेंट कर रहे हैं ‘हम नहीं सुधरेंगे’ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक

उदयपुर। हमारे देश में सडक़ हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासकर युवा इन घटनाओं के अधिक शिकार हो रहे हैं। लोगों को सुरक्षा और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए वीआईएफटी कॉलेज और मार्तण्ड फाउण्डेशन की ओर से ‘हम नहीं सुधरेंगे’ शॉर्ट प्ले शहर में विभिन्न स्थानों पर किया गया।  कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीनियर रंगकर्मी विलास जानवे और मनीष शर्मा के निर्देशन में नेशनल बुक ट्रस्ट एक्सिबिशन सूचना केंद्र, रेजीडेंसी स्कूल और रेल्वे ट्रेनिंग स्कूल में नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक किया और स्वयं तथा समाज में लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए जिम्मेदारी निभाने का प्रण दिलवाया।
संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि ‘हम नहीं सुधरेंगे’ मुहिम के तहत कॉलेज के विद्यार्थी शहर और आसपास के लोगों को  महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं। नाटक करने वाले विद्यार्थियों की टीम में हिमांशी, हिया, सकीना, हार्दिक, प्रवर, साहिल और अखिलेश शामिल हैं। सूचना केंद्र, रेजीडेंसी स्कूल और रेल्वे ट्रेनिंग स्कूल के प्रबंधन ने कॉलेज के इन  प्रयासों  के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts:

जिंक फुटबॉल अकादमी के कैफ और प्रेम का एएफसी अंडर-17 एशियन कप क्वालीफायर में भारतीय टीम में चयन

शिक्षा ऐसी हो जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए- राज्यपाल

उदयपुर से अच्छी खबर: कोरोना रोगियों का ग्राफ़ घटते घटते 14.87 हुआ, आज 401 रोगी संक्रमित आये

पूर्व सीएम गहलोत ने सिटी पैलेस पहुंचकर स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

पारस जेके हॉस्पिटल में हेड इंजरी अवेयरनेस के लिए हुआ हेल्थ टॉक और बाइक रैली का आयोजन

उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 89 संक्रमित मिले

Hindustan Zinc celebrates International Day of Girl Child with 1500 students across Rajasthan

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस ने जावर में शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान

Sundaram Finance Hosts a One-of-its-Kind Customer Meet, ‘Sundaram Circle’ at Udaipur

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

जिंक की चंदेरिया और देबारी इकाई ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल के प्रतिष्ठित स्वोर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित