धर्मराजजी बावजी मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्यक्रम 18 से

उदयपुर। भुवाणा स्थित प्राचीन धर्मराजजी बावजी मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्यक्रम 18 मई प्रात: 8 बजे धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस दिन ध्वजादण्ड कलश रथयात्रा निकाली जाएगी जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए धर्मराजजी मंदिर पर संपन्न होगी। रथयात्रा में 1100 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश लेकर शामिल होंगी। यात्रा का रास्ते में पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत किया जाएगा। गांव में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गये हैं। कलश यात्रा पश्चात तीन दिवसीय हवनकुण्ड प्रांरभ होगा। इसके अंतर्गत 21 जोड़े प्रतिदिन हवन में आहुतियां देंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सूरजकुण्ड के महान संत अवधेशानन्दजी 20 मई को प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक विराजमान रहेंगे। मंदिर के ध्व्जादण्ड एवं कलश स्थापना पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी भेरूलाल पटेल एवं सरपंच मोहनलाल डांगी ने दी।

Related posts:

कॉर्पोरेट जगत में वेदांता केयर्स द्वारा देश में सबसे बडा टीकाकरण अभियान

वेदांता द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित जयगढ़ किले मे जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल आयोजित

लोसिंग में पिपलाज महारानी का दिव्य श्रंगार, 21 किलो की फूलमाला से किया गया अलौकिक श्रृंगार

A First: Syedna’sMuharram sermons all Live Streamed on YouTube

वेदान्ता के निदेशक ने देखी नारायण सेवा

दिव्यांगों ने लिया कम्प्यूटर प्रशिक्षण

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

Partnership with ICMM will further strengthen Hindustan Zinc’s commitment to sustainable, future-rea...

जार की पहल पर साहित्‍यकार की विधवा पत्‍नी की सहायतार्थ आगे बढे कई हाथ

प्लास्टिक के विकल्प कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस शुरू

दुनिया के सबसे बड़े हेयर एंड ब्यूटी कांटेस्ट ‘वल्र्ड हेयर कप’ में छाया कमलेश का ‘जेंट्स फैशन प्रो क...

गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, उदयपुर में फ्रेशर्स पार्टी "जेनेसिस" का आयोजन