जिंक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर किया जागरूक

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य और अधिकारों के बारे में जागरूक करने हेतु हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य सेवा के तहत् पहल कर समुदाय को जानकारी प्रदान की गयी। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। ये जागरूकता सत्र भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के आगुचा, सुल्तानपुरा, बिलिया, गुर्जर खेड़ा और पाटिया गांवों में आयोजित किए गए। सत्रों का संचालन हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दीपक फाउंडेशन के सहयोग से मोबाइल हेल्थ यूनिट परियोजना के तहत कार्यरत मेडिकल टीम द्वारा किया गया। इन सत्रों के माध्यम से 195 महिलाएं लाभान्वित हुयीं। सत्र के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य क्यों मायने रखता है? एनीमिया, लक्षण, रोकथाम, और शरीर के अन्य अंगों पर एनीमिया के प्रतिकूल प्रभाव, स्वास्थ्य मन और शरीर के लिए सही पोषण, ऑस्टियोपोरोसिस – महिलाओं में कारण और रोकथाम, स्तन कैंसर और उसका जल्द पता लगाना, मासिक धर्म स्वच्छता के माध्यम से पीसीओएस, इसके लक्षण और इससे कैसे बचा जा सकता है, सफेद स्राव – क्या सही है और कब स्थिति चिंताजनक है विषयों पर जानकारी दी गयी। सत्र उपरान्त स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से पीडि़त महिलाओं के लिए व्यक्तिगत परामर्श आयोजित किया गया।

Related posts:

फतहसागर में योग सप्ताह के तहत अनूठा योग

संसद में उदयपुर सांसद डॉ रावत का सुझाव भारत सरकार ने माना, ग्राम सभा में बनेगा विकसित ग्राम का प्लान

निलोन्स के पौष्टिक जिंजर गार्लिक पेस्ट का नया अभियान

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

JK Tyre completes merger of Cavendish Industries Ltd., its subsidiary

पारस जेके अस्पताल में रेयर पोस्ट कोविड ब्रेन स्ट्रोक का सफल इलाज

डॉ. महेन्द्र भानावत को मिला प्रतिष्ठित श्रीकाग अलंकरण

सुविवि- प्रो. भाणावत बने कॉमर्स कॉलेज के अधिष्ठाता एवं वाणिज्य संकाय के फैकल्टी चेयरमैन

पीआईएमएस सिटी सेन्टर पर कोविड टीकाकरण व टेस्ट की शुरूआत

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुजनों का सम्मान

महाराणा उदयसिंह की 500वीं जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान का शुभारंभ

उदयपुर के प्रो. निम्बार्क ने अंतरराष्ट्रीय आर्ट सिंपोजियम में किया भारत का प्रतिनिधित्व