सात माह की बच्ची को मिली दुर्लभ ट्यूमर से निजात

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा में चिकित्सकों ने सात माह की बच्ची के पेट से नारियल के आकार की गांठ निकालकर उसे नया जीवन दिया है।
पीआईएमएस के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर निवासी सात माह की लाली (बदला हुआ नाम) को गत दिनों पीआईएमएस में भर्ती कराया गया। जांच में बच्ची के पेट में नारियल के आकार जितनी बड़ी ट्यूमर गांठ का पता चला। यह ट्यूमर गांठ दुर्लभ होने के साथ-साथ शरीर की मुख्य रक्तवाहिनियों (एरोटा व वेनकेवा) के ठीक नीचे थी। ऐसे में (चाइल्ड सर्जन) डॉ. प्रवीण झंवर, (कैंसर सर्जन) डॉ. एस. दास तथा (निश्चेतना विशेषज्ञ) डॉ. सुरेश  की टीम ने बच्ची का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. विवेक पाराशर (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) की देखरेख में ऑपरेशन पश्चात् बच्ची की गहन चिकित्सा में देख रेख की गई। स्वस्थ होने पर बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया गया। 15 दिन के फॉलोअप के बाद बच्ची पूर्ण स्वस्थ अवस्था में है।

Related posts:

सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का होली मिलन

Hindustan Zinc Puts 62% Youth at the C’ore of Energy Transition

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

Nihar Shanti Pathshala Funwala language learning program impacts over

रोबोटिक्स तकनीक से इलाज प्राप्त मरीजों के लिए आयोजित वॉकाथॉन, घुटने के प्रतिस्थापन सर्जरी के लाभों प...

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु एमओयू

जैकबआबाद युवा संगठन बनाया, पहले अध्यक्ष अभिषेक कालरा बने

Mylan Secures DCGI Approval in India for Pretomanid, a Treatmentfor Highly Drug-Resistant Forms of T...

मुख्यमंत्री की पहल पर निराश्रित बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई दिवाली

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का उदयपुर में भव्य स्वागत

साई तिरूपति विवि के रजिस्ट्रार देवेन्द्रकुमार जैन को पीएच.डी.